mitram.niwasi.in · पटना · हम-निवासी अभियान

मित्रम
खाद्य सेवाएँ

यह एक रेस्टोरेंट नहीं है, बल्कि भोजन सुविधा उपलब्ध कराने के कई माध्यमों का समूह है।

सम्मिलित प्रयास पैकेज — भोजन मात्र ₹48, कम से कम 20 ऑर्डर
₹48प्रति भोजन, घर-जैसा खाना
1 लाखभोजन 9 माह में, बाज़ार समिति
400 तककुल टिफ़िन एवं मेस, सुबह-शाम प्रति दिन
25कैटरिंग सम्मिलित प्रयास सेवा
हमारे बारे में

मित्रम की पृष्ठभूमि

मित्रम, सुनई कंसल्टेंसी की एक पहल है, जो उद्देश्य ‘निवासियों के लिए’ से प्रेरित है। हम मुख्य रूप से सम्मिलित प्रयासों (Collective Initiative) के लिए भोजन और उससे जुड़ी सेवाएँ उपलब्ध कराते हैं।

साथ ही, जब भी अवसर मिलता है, हम परिवारों और व्यक्तियों को भी उचित दाम पर गुणवत्तापूर्ण, स्पाइसी और स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने के लिए तत्पर रहते हैं।

मित्रम पहल की नींव सुनई कंसल्टेंसी का हम-निवासी कार्यक्रम है, जो निवासियों, यानी हम सबके, सम्मिलित प्रयासों को बढ़ावा देता है।

हमारी सेवाएँ

हर मौके के लिए अलग सेवा

मित्रम के अंतर्गत अलग-अलग अवसरों के अनुसार विभिन्न सेवाएँ इन नामों से दी जाती हैं।

घर जैसासबसे अच्छा, सबसे सही दाम पे - स्वादिष्ट और शुद्ध भोजन घर जैसा, शुरू₹48प्रति भोजनचावल · दाल · सब्ज़ी · भुजियादेखें और ऑर्डर करें

सम्मिलित प्रयास पैकेज एवं कैटरिंग सेवा

पारिवारिक, सामाजिक और व्यावसायिक कार्यक्रम, तथा गेट-टुगेदर पार्टी के अवसर पर, उचित मूल्य पर। छोटे-बड़े आयोजनों, ट्रेनिंग, कैंप और ऑफ़िस कार्यक्रमों के लिए भोजन की पूरी व्यवस्था।

देखें और ऑर्डर करें

मित्रम रसोई और मित्रम किचन

बहुत ही किफ़ायती दाम पर गुणवत्तापूर्ण, स्पाइसी और स्वादिष्ट घर-जैसा भोजन।

पता: मित्रम किचन, SBI बैंक बाज़ार समिति ब्रांच के पास, बहादुरपुर, पटना

7070 819 777
देखें और ऑर्डर करें
मित्रम रसोई, बलिया का भोजन हॉल — लाल कुर्सियों पर भोजन करते परिवार, दीवार पर NH 31 का बैनरHighway Side

मित्रम रसोई, बलिया

रेस्टोरेंट · 24×7 · 24 घंटे बिजली · शुद्ध शाकाहारी। भोजन, मिठाई, नमकीन।

उत्सव और बैठक के लिए 80 लोगों का हॉल उपलब्ध है। शादी-विवाह एवं मुंडन में खाने का ऑर्डर लिया जाता है।

सरयाँ, उजियार घाट, NH 31, बलिया — मंगला भवानी मंदिर के पास, गाज़ीपुर रोड

70616 53559हॉल उपलब्ध
देखें और ऑर्डर करें
थाल में सजे बूंदी के लड्डू

विशेष अवसरों की मिठाइयाँ

तीज, मकर संक्रांति, छठ, दीवाली, शादी आदि अवसरों के लिए।

त्योहार
देखें और ऑर्डर करें
मित्रम किचन के मेस में भोजन करते लोग

मेस एवं टिफ़िन सेवा

प्रतिदिन सुबह-शाम नियमित भोजन, मेस और टिफ़िन के रूप में।

400 तक कुल टिफ़िन एवं मेस, सुबह-शाम प्रति दिन
देखें और ऑर्डर करें
समोसा, छोले, प्याज़ और हरी मिर्च की प्लेट

मित्रम स्नैक्स

समोसा, कचौरी-पकौड़ा (15 चटनी); मीठा में जलेबी-इमरती, रसगुल्ला, चन्द्रकला…

₹45 से शुरू, प्रति नाश्ता
देखें और ऑर्डर करें

कोई ख़ास मौक़ा?

कैटरिंग, पूजा भोग, टिफ़िन या त्योहार का ऑर्डर — अपनी ज़रूरत बताएँ, हमारी टीम कॉल करके पुष्टि करेगी।

अनुभव और प्रतिबद्धताएँ

हमारे काम

सिर्फ़ ताज़ी सब्ज़ियाँ, चक्की में पिसा मसाला

मित्रम किचन सेंटर पर हर दिन 400 स्पाइसी और स्वादिष्ट भोजन परोसा जाता है।

मित्रम किचन बाज़ार समिति में प्रति दिन 300–350 भोजन, यानी प्रति दिन हम लोग एक बारात को खाना खिला रहे हैं।

  1. 1,00,000मित्रम किचन, बाज़ार समिति में ग्राहकों को 9 माह में भोजन
  2. 400 तक / दिनप्रतिदिन सुबह-शाम कुल टिफ़िन और मेस सेवा
  3. 300ऑफ़िस में फ़ेयरवेल पार्टी में भोजन
  4. 80–200IMA हॉल, गांधी मैदान, पटना में कई बार भोजन
  5. ~100 × 20 दिननेत्र जाँच (आई) कैंप में मरीज़ों, डॉक्टर और स्टाफ़ को 20 दिनों तक भोजन
  6. 20–10010 ट्रेनिंग कार्यक्रमों में भोजन
  7. 110 परिवारमकर संक्रांति पर दही-चूड़ा-तिलकुट
  8. 18 स्कूल26 जनवरी के अवसर पर पटना के स्कूलों में जलेबी
  9. 100NGO के बर्थडे कार्यक्रम में भोजन
  10. 100तलाश कार्यशाला में स्नैक पैकेट
  11. 80BSNL ऑफ़िस स्टाफ़ कार्यक्रम में भोजन
  12. 80RSS द्वारा आयोजित मीटिंग, राजेंद्र नगर, पटना
  13. 75महिला आयोग, पटना
  14. 50 × 3 दिनगांधी मैदान और बापू सभागार में 3 दिन भोजन
  15. 50शादी इंगेजमेंट के अवसर पर होटल में भोजन
  16. 50सोलर दुकान के उद्घाटन पर भोजन
  17. 30 × 3 दिनमकान कंस्ट्रक्शन साइट पर तीन दिन भोजन
  18. 13बिहार मैनेजमेंट एसोसिएशन, पटना में लिट्टी-चोखा भोजन
सम्मिलित प्रयास एवं स्वच्छ आस-पड़ोस के प्रति कृतसंकल्प

साफ़ मोहल्ला, भोजन सही मूल्य पर और स्वादिष्ट घर जैसा

आपका मोहल्ला जितना साफ़ और संगठित, मित्रम सेवाओं पर उतनी ज़्यादा छूट।

गीला कूड़ा और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखते हैं5%
आस-पड़ोस कूड़ा-रहित रहता है7%
गीले कूड़े से खाद बनाते हैं10%
मोहल्ले में निवासी सभा करते हैं10%
सामुदायिक प्रोजेक्ट पूरा करके ग्रेड A लाते हैं20%
निवासी सभा के निर्णय को आगे फ़ॉलो करते हैं, क्योंकि उन्होंने एक सामुदायिक प्रोजेक्ट ले लिया है20%
हम-निवासी कार्यक्रम

निवासी की परिभाषा

वे सभी व्यक्ति जो समुदाय में रहते हैं, या जो काम अथवा किसी भी उद्देश्य से समुदाय में आते हैं, जिनकी समुदाय में कोई संपत्ति है, हम-निवासी कार्यक्रम के अंतर्गत व्यापक रूप से निवासी कहलाते हैं।

  • समुदाय या मोहल्ले में संपत्ति, यानी फ़्लैट और दुकानों के मालिक
  • समुदाय में रहने वाले परिवार के सदस्य
  • समुदाय में किसी परिवार के लिए काम करने वाले कर्मचारी
  • समुदाय में स्थित किसी व्यवसाय के मालिक और कर्मचारी
  • सामुदायिक कर्मचारी
  • अस्थायी आगंतुक, यानी ‘आगंतुक निवासी’, जो अपनी यात्रा की अवधि में निवासी ही होते हैं
हम-निवासी कार्यक्रम परिचय

मुख्य सन्देश: हम निवासी बनाते हैं — श्रेष्ठ समुदाय

विधि: “हम-निवासी मिलें, कुछ करें!”

इस प्रकार सभी निवासी मिलजुलकर सुनिश्चित करते हैं — सार्वजनिक स्थल, मोहल्ला, गाँव, शहर स्वच्छ और सुकून भरा! घर जैसा! क्योंकि हम लोग घर से ज़्यादा समय, घर से बाहर बिताते हैं।

आज के परिवेश में निवासियों का अपने गाँव, मोहल्ला, शहर में आपस में मिलना-जुलना कम से कम हो गया है। अपने काम में या सोशल मीडिया में लोग इस तरह से खो गए हैं कि परिवार के सदस्यों के साथ भी मिल-बैठकर बात करना बहुत कम हो गया है, जो हमारी सार्वजनिक सेवा-सुविधा के लिए नुकसानदेह है।

आज से कुछ दशक पहले निवासी गाँव, मोहल्ला, शहर में मिलजुलकर आपसी सहयोग से बहुत सारे कार्य कर लिया करते थे। ऐसा तभी संभव होता था जब लोग आपस में मिलते-जुलते थे। आज के परिवेश में निवासियों का आपसी सम्मिलित प्रयास से जुड़ना बहुत ही आवश्यक है। इससे सार्वजनिक सेवाओं-सुविधाओं का अधिकतम लाभ मिलेगा।

हम-निवासी कार्यक्रम के 5 क्रियाकलाप

  1. निवासी सभा सहज करना।
  2. हम-निवासी कार्यशाला का आयोजन, जिसमें चर्चा हो कि हमारा मोहल्ला श्रेष्ठ कैसे बने।
  3. बच्चे, युवा, बड़े, सबके लिए गाँव-मोहल्ला आधारित सामुदायिक प्रोजेक्ट।
  4. निवासियों का आपसी परिचय: आपसी सहयोग और समन्वय, निवासी विशेषज्ञ तथा हॉबी डेटाबेस, समारोह आयोजन, ज़रूरतमंद और मददकर्ता के बीच तालमेल।
  5. गाँव-शहर में निवासियों के बीच अभियान चलाना, ताकि सम्मिलित प्रयास हो, जैसे समुदाय के सभी बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा, क्षेत्र में पूर्ण स्वच्छता, सार्वजनिक सेवाओं-सुविधाओं का अधिकतम लाभ…

हम-निवासी अभियान के लिए ‘निवासी सभा’ और ‘सामुदायिक प्रोजेक्ट’ पर 6 सत्र तैयार किए गए हैं। हम सबको इन सत्रों में भाग लेने के लिए आमंत्रित करते हैं।

सुनई कंसल्टेंसी की व्यावसायिक सेवाओं, जैसे मित्रम किचन-रसोई, मित्रम स्टोर, शून्य कूड़ा, मापन सर्वे, डाटा-कंसल्टेंसी, की आमदनी का 20% हम-निवासी कार्यक्रम में लगाया जाता है। यह अपने आस-पड़ोस को बेहतर और श्रेष्ठ बनाने का एक प्रयास है, और साथ ही इससे इन सेवाओं का प्रचार-प्रसार भी होता है।

facebook.com/hamniwasi
अपने मोहल्ले में हम-निवासी कार्यक्रम करने के लिए संपर्क करें903 101 101 9

अभी ऑर्डर करें

7070 819 777
SBI बैंक बाज़ार समिति ब्रांच के नजदीक,
बहादुरपुर, पटना

FSSAI लाइसेंस नंबर: 10425000002048

आमदनी का 20% अभियान के लिए

क्योंकि हम लोग घर से ज्यादा, घर के बाहर समय बिताते हैं।

हम निवासी — मिलें कुछ करें! ताकि बने श्रेष्ठ समुदाय
हम निवासी का QR कोड
स्कैन करें